![कहीं आप भी वेज समझकर तो नहीं खाते ये नॉनवेज चीजें, प्योर वेजिटेरियन जान ले सच्चाई](https://www.newstrend.news/wp-content/uploads/2018/02/Vegetarian-non-Vegetarian-2-2-18-1.jpg)
कहीं आप भी वेज समझकर तो नहीं खाते ये नॉनवेज चीजें, प्योर वेजिटेरियन जान ले सच्चाई
खाने के मामले में सबकी अपनी अपनी पसंद होती है कुछ लोग नॉनवेज खाने के बेहद का शौकिन होते हैं तो वहीं कुछ लोग इससे पहरेज करते हैं । वैसे वेजिटेरियन या नॉन वेजिटेरियन होना निजी चुनाव का मसला है लेकिन कई बार होता ये है कि कुछ लोग शाकाहारी होते हैं पर जाने अंजाने में वो कई सारी ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जो कि या तो पूरी तरह नॉनवेज होता है या फिर वो नॉनवेज से बना होता है .. अगर आप भी खुद को शुद्ध शाकाहारी श्रेणी में रखते हैं तो फिर ये खबर आपके लिए बेहद काम की है क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप शाकाहारी समझ कर अक्सर खाते हैं पर वो असल में शाकाहारी नहीं होती हैं।
आमतौर पर वेजिटेरियन होने का मतलब है.. मीट, अंडा, मछली या जानवर के शरीर के किसी भी हिस्से से बने खाद्य पदार्थ से का सेवन ना करना.. प्योर वेजिटेरियन इन सारी चीजों से दूरी बनाकर रखते हैं। लेकिन अक्सर अजांने में वो कई सारी ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जो कि वह वास्तव में शाकाहारी हैं ही नहीं .. दरअसल ऐसा गुमराह करने वाले लेबल और सभी सामग्री की लिस्टिंग की कमी के कारण ऐसा होता है। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ आहार के बारे बता रहे हैं जिससे एक प्योर वेजिटेरियन को परहेज करना चाहिए .. जैसे कि ..
वैसे तो बाजार में वेज और नॉनवेज दोनो तरह के सूप मिलते हैं लेकिन क्या आपको पता है .. रेस्टोरेंट्स में या रेडिमेड सूप को बनाने के लिए जिस तरह के सॉसेज का प्रयोग किया जाता है वो असल में मछली से पाए जाने वाले उत्पादों से बनता है। ऐसे में अगर आप रेस्टोरेंट में सूप ऑडर कर रहे हैं तो ये बात जरूर ध्यान रखें .. वहीं अगर आप घर पर सूप बना रहे हैं तो फिर ठीक है।
जी हां, तेल भी अब शाकाहारी नहीं रहा .. दरअसल जिस तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स पाया जाता है वो तो बिल्कुल भी शाकाहारी नहीं हैं। साथ ही कुछ तेल जिसमें विटामिन डी के होने का दावा किया जाता है .. उसमें लेनोलिन पाया जाता है जो कि भेड़ से बनता है।
अगर आप खुद को प्योर वेजिटेरियन मानते हैं तो आपको वाइट सुगर यानी चीनी का सेवन भी नहीं करना चाहिए क्योंकि सफेद शुगर को साफ करने के लिए जो प्रक्रिया अपनाई जाती है उसमें नेचुरल कार्बन का प्रयोग किया होता है और आपको बता दें कि ये नेचुरल कार्बन असल में बोन चार से मिलता है.. जो कि जानवरों की हड्डियों से बनाया जाता ह
जिस जैम को आप बड़े ही चाव से वेज समझ कर खाते हैं उसमे जिलेटिन होता है और ये जिलेटिन असल में जानवरों से पाया जाना वाला प्रोडक्ट है। ऐसे में शुद्ध शाकाहारियों को जैली और जैम खाने से भी परहेज करना चाहिए ।
कुछ वेजिटेरियन शराब और बीयर को ये समझ कर पीते हैं कि वो तो फलों से तैयार किया जाता है इसलिए ये वेज ही होगा तो सिर्फ एक गलतपहमी है क्योंकि आपको पता होना चाहिए कि शराब को साफ करने में इजिनग्लास का प्रयोग किया जाता है जो कि फिश ब्लेडर से बनता है।
यो ते कोई सोचा भी नहीं सकता कि ऑरेंज जूस भी नॉनवेज की सूची में आ सकता है। पर ये बात बिल्कुल सही हैं,दरअसल ऑरेंज जूस को हार्ट के लिए हेल्दी माना जाता है और इसे बनाते वक्त इसमें ओमेगा-3 शामिल करने करने के लिए एन्कोवी और सार्डिन फिश के अंशको मिलाया जाता है। आप अगर आप शुद्ध शाकाहारी हैं तो फिर इससे बचने के लिए आपको रेडिमेड जूस के बजाय ताजे संतरे का जूस का सेवन ही करना चाहिए।