Trending

आज से ही शुरू कर दें गाय के ये 3 चमत्कारी उपाय, दूर होने लगेगी आर्थिक तंगी

लोगों की सफलता और असफलता के पीछे उसकी कुंडली का बहुत बड़ा योगदान होता है। ज्योतिषशास्त्रियों के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में ग्रहों की स्थिति अशुभ होती है, उन्हें किसी भी काम में सफलता नहीं मिलती है। वह चाहकर भी किसी कार्य को सफल नहीं बना पाते हैं। ऐसे लोगों के जीवन में धन की कमी तो बनी ही रहती है, उसकी वजह से मन भी अशांत रहता है। ज्योतिषशास्त्र में कुंडली के दोषों को दूर करने के लिए कई उपाय बताये गए हैं। इन उपायों को लगातार करते रहने से सकारात्मक फल मिलने लगते हैं और धन-दौलत की कमी दूर हो जाती है।

हिन्दू धर्म में कई चीजों की पूजा की जाती है। प्रकृति को बचाने के लिए प्रकृति की हर चीज जैसे जंगल, नदी पहाड़ और जिव-जंतुओं की भी पूजा की जाती है। ऐसे ही एक जिव गाय को हिन्दू धर्म में पवित्र माना गाया है और उसकी पूजा की जाती है। हिन्दू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। ऐसा माना जाता है जो गाय की पूजा करते हैं, उनसे भगवान बहुत प्रसन्न रहते हैं। गाय के दान को भी बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। आज हम आपको जिन उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, वह गाय के ही उपाय हैं।

करें गाय के ये उपाय:

अगर आप भी खूब मेहनत करते हैं और आपको उसके अनुसार फल नहीं मिलता है तो परेशान होने की बजाय हर रोज सूखे आटे में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर गाय को खिलाएं। ऐसा हर रोज करें। जैसा कि हमने आपको पहले ही बता दिया है कि हिन्दू धर्मशास्त्रों में गाय को बहुत ही पवित्र माना गया है। एक मान्यता के अनुसार गाय के अन्दर सभी देवी-देवताओं का वास होता है। जो भक्त इसकी पूजा करते हैं, उन्हें भाग्य का साथ मिलता है। जो व्यक्ति हर रोज गौमाता की सेवा करता है, उसके जीवन की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

शास्त्रों के अनुसार गाय के एक अन्य उपाय को करने के लिए हर व्यक्ति को बुधवार की सुबह जल्दी उठकर नहाकर हरे रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए। इसके बाद सुबह-सुबह किसी गाय को हर घास खिलाना चाहिए और किसी हाथी को खाने के लिए गन्ना दें। इस उपाय को करने से व्यक्ति को गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही सभी देवी-देवताओं के आशीर्वाद से कुंडली दोषों शांत हो जाते हैं।

Cow the national animal

अगर आपको न्यायालय में सफलता नहीं मिल रही है तो हर मंगलवार या शनिवार के दिन किसी काली गाय को कच्चा दूध पिलायें। साथ ही गाय को हरी घास खाने के लिए दें। इससे व्यक्ति को न्यायालय के विवाद में सफलता प्राप्त होता है। भूलकर भी गाय को झाड़ू से नहीं मारना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को जीवन में दुर्भाग्य का सामना करना पड़ता है। घर में जब भी खाना बने पहली रोटी गाय को ही खिलाएं। साथ ही गाय की हर तरह से सेवा करें। व्यक्ति को अधार्मिक कामों को करने से बचना चाहिए।
इन उपायों को करने से आपके जीवन की सभी परेशानियाँ धीरे-धीरे ख़त्म हो जाती हैं।

Back to top button