
बहनें जा रही थी अपने भाई का शव लेने लेकिन हुआ कुछ ऐसा की मिनटों में ही हो गयी उन सबकी भी मौत
सहरसा: जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है। कब क्या हो जाये, कहा नहीं जा सकता है। इस जिंदगी में कभी भी कोई भी घटना हो सकती है जो इंसान को ऊपर से नीचे तक झकझोर कर रख देती है। यह बात तो सच है कि इस पृथ्वी पर पैदा होने वाले हर इंसान की मृत्यु होनी है। लेकिन जब यह मृत्यु दुर्घटना से असामयिक होती है तो व्यक्ति को बुरी तरह से तोड़ देती है। लेकिन होनी को कोई नहीं टाल सकता है। जो होना है, वह होकर ही रहता है।
आज हम आपको एक ऐसी ही भयानक दुर्घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जायेंगे। आप समझ नहीं पाएंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो गया। बिहार के सहरसा में एक हाई टेंशन तार की चपेट में आनें से एक भाई और तीन बहनों की मौत मौके पर ही हो गयी। आपको बता दें तीनों बहने भाई के शव के पास जा रही थीं, तभी अचानक वो भी करेंट की चपेट में आ गयीं। करंट लगने के कुछ ही मिनट में तीनों बहनों की भी मौत हो गयी।
दरअसल डीबी रोड के रहने वाले संतोष जायसवाल का 9 साल का बेटा चिराग तीन दिनों से लापता चल रहा था। इससे घर के लोग काफी परेशान हो गए थे। घर वालों को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि क्या किया जाये। गुरुवार को कुछ लोगों ने देखा कि बच्चे का शव रेलवे ट्रैक के किनारे गड्ढे में पड़ा हुआ है। यह देखने के बाद लोग हैरान हो गए। इस घटना की जैसे ही घर वालों को सूचना मिली सब सदमे में आ गए।
सूचना मिलने के बाद चिराग की दो बहने निधि और कोमल अपनी चचेरी बहन के साथ घटनास्थल पर पहुँची। घटना स्थल पर ही हाई टेंशन तार लटक रहा था, जिसके बारे में तीनों अनभिग्य थीं। तीनों करंट की चपेट में आ गयी। जैसे ही इसकी सूचना लोगों को मिली घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोग पहुँचकर हंगामा करने लगे। जब पुलिस मौके पर पहुँची तो लोगों ने पुलिस की गाड़ी को तोड़ दिया। काफी देर बाद पुलिस लोगों को शांत करवानें में कामयाब हुई। हंगामा कर रहे लोगों पर पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ा।