
सोफिया हयात एक बार फिर चर्चा में, बोल्ड अवतार में आई नजर
मुम्बईः अभिनेत्री से नन बन चुकीं सोफिया हयात [Sofia Hayat bold avatar] एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार चर्चाओं का कारण उनका बिंदास लुक है, जो सोफिया हयात त्याग चुकीं थीं।
लेकिन, 14 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही फिल्म सिक्स एक्स के प्रचार के लिए भागा दौड़ी कर रही सोफिया हयात एक बार फिर पुराने अंदाज में नजर आ रही हैं।
सोफिया हयात अपने सोशल मीडिया खाते से आजकल हर गतिविधि को सार्वजनिक कर रही हैं, चाहे फिल्म प्रचार के लिए कहीं आना जाना हो या किसी आलीशान जगह पर योग करना हो।
हाल में सोफिया हयात ने सोशल मीडिया खाते से एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘जो दिखाई दे रही स्किन को लेकर आलोचना कर रहे हैं, उनको बता दूं कि मैंने बाबा रामदेव से अधिक कपड़े पहने हुए हैं। हमारे ईश्वर हमेशा से सुंदर हैं। वास्तव में हर औरत महान सृजना है। उन लोगों को अपना दिमाग साफ करना चाहिए, जो तस्वीर में कुछ भी देखकर आलोचना कर रहे हैं। औरत देवी है।’
उसे बता दूं कि मैंने इस वक्त रामदेव बाबा से ज्यादा कपड़े पहन रखे हैं। सोफिया ने पूर्व में अपना एक योग साधना वाला इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया था जिसमे योग आसन में बैठी नजर आ रहीं सोफिया की इस फोटो में उनका क्लीवेज और लोवर-बॉडी पोर्शन साफ दिखाई दे रहा था।