Bollywood

एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा के साथ हो गई बड़ी गड़बड़, ट्विटर पर छलका दर्द – जानिए

मुम्बई प्रियंका चोपड़ा ने देश के साथ साथ विदेश में भी अपनी एक्टिंग के जादू से दिवाना बनाया है। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा कि गिनती टॉप की एक्ट्रेस में होने लगी है। प्रियंका ने हॉलीवुड में बड़ा नाम कमाया है। प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में इतनी पॉपुलर होने वाली पहली बॉलीवुड स्टार हैं। आपको बता दें की ‘देसी गर्ल’ के नाम से मशहुर प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयार्क में एक घर भी खरीद लिया है और वो अब भारत से ज्यादा समय विदेश में गुजारती हैं। प्रियंका चोपड़ा आज एक इंटरनेशनल सेलेब्रिटी बन चुकी हैं। लेकिन, इंडिया में उनके साथ कुछ ऐसा हो गया जो वो सोच भी नहीं सकती थीं।

दरअसल, प्रियंका को हाल ही में बरेली जाना था, लेकिन कोहरे की वजह से वो बरेली नहीं जा सकीं। प्रियंका चोपड़ा इस बात से काफी दुखी हो गई और अपना दर्द ट्विटर पर लोगों के साथ शेयर कर दिया। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनने से पहले उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में ही अपने परिवार के साथ रहा करती थी। गौरतलब है कि बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने हाल ही में प्रियंका चोपड़ा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया था। क्योंकि प्रियंका चोपड़ा इसी शहर से हैं और बचपन में कई सालों तक यहां रही हैं इसलिए वो इसको लेकर काफी ख़ुश हो गयीं।

शायद प्रियंका चोपड़ा को इस बात की ख़ुशी भी थी कि वो बरेली जाकर डिग्री भी ले लेंगी और अपने शहर को एक बार फिर से देश भी लेंगी। प्रियंका चोपड़ा को खुशी थी कि वो अपने परिवार और दोस्तों से वहां जाकर एक बार फिर से मिल सकेंगी। क्योंकि प्रियंका इन दिनों काफी बिजी रहती हैं, इसके बावजूद उन्होंने वहां जाने के लिए समय निकाला। लेकिन, जब वो बरेली जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची तो पता चला कि कोहरे की वजह से फ़्लाइट रद्द हो चुकी है। इसके बाद प्रियंका ने अपना मायूसी ट्विटर पर बयां की।

आपको बता दें कि फिल्म ‘बेवॉच’ से प्रियंका ने हॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। फिल्हाल वो अभी कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। हाल ही में वो अपनी फीस को लेकर चर्चा में थीं। दरअसल, 19 दिसंबर को जी सिने अवार्ड में परफॉर्म करने के लिए प्रियंका को अप्रोच किया है, लेकिन प्रियंका ने शो के प्रोड्यूसर से सिने अवॉर्ड में एक परफॉर्म करने के लिए अपने हर 1 मिनट के लिए 1 करोड़ रुपए मांगे, जिसकी सोशल मीडिया पर खुब चर्चा होती रही। प्रियंका चोपड़ा ने अवॉर्ड शो में 5 मिनट का परफॉर्मेंस किया जिसके लिए उन्हें 5 करोड़ रुपए फीस लिये।

Back to top button