राशिफल

सपने में खुद को या किसी और को लड़ते हुए देखना होता है भविष्य की इस बात का संकेत

पूरा रणक्षेत्र लाशों में भर हुआ था। दूर-दूर तक जहाँ भी निगाहें जा रही थी हर जगह बस लाशें ही लाशें दिख रही थी। कोई दर्द से कराहता हुआ भी दिखाई दे जाता था। चारो तरफ युद्ध की अग्नि फैली हुई थी। अचानक से एक गोली मेरे कान के पास से भी गुजरी और मेरी नींद खुल गयी। बाद में पता चला कि मैं सपना देख रहा हूँ। जी हाँ मैं किसी फिल्म की या किसी असली घटना के बारे में नहीं बल्कि अपने सपने के बारे में बता रहा हूँ। आप भी तो सपने देखते ही होंगे ना? शायद ही कोई व्यक्ति होगा जो सपना नहीं देखता है।

दबे हुए मन की इच्छाएं दिखती हैं सपने में:

सपने के बारे में कहा जाता है कि सपना हर व्यक्ति देखता है। सपने के बारे में मनोवैज्ञानिकों की बात मानें तो उनके अनुसार सपने में आप वही चीजें देखते हैं जो आपके अनकांसस माइंड में होती हैं। आप कोई चीज करना चाहते हैं या पाना चाहते हैं और वह आप कर नहीं पाते या उसे प्राप्त नहीं कर पाते हैं तो वो चीजें या वो काम आप सपनें के माध्यम से पूरा करते हैं। जी हाँ अब अगर अगली बार आप कोई सपना देखते हैं तो समझ जाइये कि वह आपके दबे हुए मन की इच्छाएं हैं।

कई सपने होते हैं बहुत ज्यादा भयानक:

लेकिन जनाब सपनों के बारे में शास्त्रों का मानना बिलकुल ही अलग है। अक्सर आप अपने सपने में हर रोज अलग-अलग चीजें देखते हैं। कुछ लोगों को हर रोज एक ही तरह के सपने दिखाई देते हैं। कई बार लोगों के सपने इतने मधुर होते हैं कि वह चाहते ही नहीं है कि नींद खुले, जबकि कुछ लोगों के सपने इतने भयानक होते हैं कि वह जानबूझकर अपनी आँखें नहीं बंद करते हैं। जब ऐसे भयावह सपने किसी को भी आएंगे तो कोई भी नहीं चाहेगा कि उसकी आँखें बंद हो। नींद में ही व्यक्ति की हालत ख़राब हो जाती है।

स्वप्न शास्त्र और मनोविज्ञान की राय है अलग-अलग:

कई बार कुछ लोग सपने में युद्ध या किसी को लड़ते हुए भी देखते हैं, जैसा की ऊपर मैंने आपको अपने सपने के बारे में बताया था। हर व्यक्ति कभी ना कभी सपने में किसी से लड़ते हुए खुद को या दूसरों को जरुर देखा होगा। सभी के दुश्मन होते हैं और वह अपने दुश्मनों से अगर सामनें से नहीं निपट पाता है तो वह सपने में यह देखता है। युद्ध या लड़ाई-झगड़े के सपने देखना शुभ होता है या अशुभ होता है, इसके बारे में स्वप्न शास्त्र और मनोविज्ञान दोनों की राय अलग-अलग है। जहाँ मनोविज्ञान सपने में लड़ाई-झगड़े का दृश्य देखनें के बारे में कहता है कि यह व्यक्ति के वर्तमान में परेशानियों से घिरे होनें के बारे में बताता है। उसके अनुसार व्यक्ति को थोड़ा आराम करनें की जरुरत है।
यह भी पढ़ें : सपने में पानी देखना
यह भी पढ़ें : सपने में खुद को देखना

होगी भविष्य में आपके मान-सम्मान में वृद्धि:

जबकि ज्योतिषशास्त्र या स्वप्न शास्त्र इसके बारे में कुछ अलग ही कहता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप सपने में युद्ध या लड़ाई झगड़े का दृश्य देखते हैं तो इसका मतलब आने वाले समय में आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। यह सफलता की निशानी होती है। अगर आप उस युद्ध या लड़ाई झगड़े में खुद को घायल होता हुआ देख रहे हैं तो यह और भी अच्छा होता है। भविष्य में आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। अगर आप लड़ाई में किसी को हरा रहे हैं तो यह आपके जीवन में सभी परेशानियों के अंत का सूचक होता है।

Back to top button